मेरठ। उत्तर प्रदेश में आयोजित एनसीसी फायरिंग ग्रुप प्रतियोगिता में मेरठ ग्रुप की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता सात से नौ जून तक फतेहगढ़ में हुई। इसमें उत्तर प्रदेश डायरेक्टरेट के 11 ग्रुपों ने भाग लिया। प्रत्येक ग्रुप से पांच युवक और पांच युवतियों ने प्रतिभाग किया। मेरठ ग्रुप की टीम में रितेश राणा, वंश मलिक, आदित्य सोम, सिवा, यशराज व गर्ल्स कैडेट्स में जिया, तनु, निधा, पायल राठी और गुन शामिल रहे। टीम को 71 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल नीरज चौधरी ने तैयार किया था। मेरठ ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू ने टीम के प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये कैडेट्स जुलाई में तमिलनाडु में होने वाली इंटर डायरेक्टरेट शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 71 यूपी बटालियन के चीफ एनसीसी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा माैजूद रहे। संवाद