फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : किशोरी ने लगाई गंगनहर में छलांग, तलाश करने के बाद भी पुलिस और परिजनों को नहीं मिला कोई सुराग

Sat, 03 Feb 2024 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

वहां को गुजर रहे किसी राहगीर ने यह देख घटना की सूचना पुलिस चौकी पर दी।
 
विज्ञापन
लड़की का अब तक कोई सुराग नहीं... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहटा में शुक्रवार की रात घर से डेरी पर दूध लेने के लिए गई एक किशोरी ने गंग नहर में छलांग लगा दी। वहां को गुजर रहे किसी राहगीर ने यह देख घटना की सूचना पुलिस चौकी पर दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने पुठ खास गांव में अनाउंसमेंट कराया तो पता चला कि गांव निवासी एक किशोरी दो घंटे से लापता है। पुलिस देर रात्रि तक परिजनों के साथ गंग नहर में किशोरी की तलाश कर रही थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव पुटखास निवासी लालू जाटव की 14 वर्ष पुत्री इशू 8:00 बजे के लगभग घर से डेरी पर दूध लेने के लिए गई थी। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। एक घंटे बाद चौकी पुलिस पर गंग नहर में छलांग लगाने  की सूचना के बाद पुलिस गांव में अनाउंसमेंट कर जानकारी जुटाने लगी तो इशू के परिजन चौकी पर पहुंचे और उसके गायब होने की सूचना दी। देर रात में ग्रामीण व पुलिस  किशोरी की तलाश में गंग नगर पर जुटे हुए थे लेकिनकोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें