फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी के तीन महीने बाद ही बेटी को दिया जन्म, पति भड़का तो बोली- चुप हो जाओ, काटकर ड्रम में भर दूंगी

Sun, 27 Jul 2025 02:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र निवासी युवक ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया कि पत्नी और उसके घरवालों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नीला ड्रम। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिसाड़ी गेट निवासी एक युवक ने पत्नी व ससुराल वालों से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी ने शादी के तीन महीने बाद ही एक बेटी को जन्म दिया। इसे लेकर दंपती में विवाद चल रहा था। युवती ने पति को काटकर ड्रम में भरने की धमकी दी थी। पीड़ित पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाया कि महिला ने अपने भाई व अन्य परिजनों को बुलाकर पीड़ित के साथ मारपीट की। आरोप है कि शुक्रवार रात वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। शाम के समय वापस आया तो देखा की पत्नी घर से गायब है। पत्नी घर में रखे 30 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण लेकर चली गई हैं। पीड़ित ने पत्नी से संपर्क करने का प्रयास किया, मगर संपर्क नहीं हो सका। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें