फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में गड्डा मुक्त होगा मेरठ-गढ़ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। मेरठ-गढ़ मार्ग पर हो रहे गड्डों से जल्द राहत मिलेगी। शनिवार को पीडी अमित प्रणव ने यहां आकर निरीक्षण किया। उन्होंने फव्वारा चौक की पुलिया, श्यामपुर रोड क्राॅसिंग, ग्राम नगली, माछरा, हसनपुर, मऊखास, मुरलीपुर मार्ग के गड्डों का भौतिक रूप से निरीक्षण कराया और नगली के सामने गड्डों को भरवाया। भारतीय किसान यूनियन भानू के व्यापार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. नुसरत सेठ के मेरठ गढ़ मार्ग की समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया था। इसके बाद नुसरत सेठ ने बताया की पीडी ने एक सप्ताह के अंदर सड़क के सभी गड्डे भरवाने और तीन किमी तक नया रोड निर्माण करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सोहित गोयल, डाॅ. भरत सिंह, मशकूर अहमद, असद, मुशाहिद अली, आजाद अहमद तथा मोहम्मद कमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें