तीन नदियों पर बनेंगे पुल
मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन पर कैराना में यमुना, शामली में कृष्णा और हिंडन नदी पर नए पुल बनाए जाएंगे।
बजट में ये मिला
-मेरठ-पानीपत के बीच 104 किमी. रेल ट्रैक बिछेगा
-मेरठ-मुजफ्फरनगर 55.47 किमी. रेल ट्रैक का आंशिक दोहरीकरण
-मेरठ सिटी-हापुड़ क्राॅसिंग सख्या 52 के बदले ऊपरी पुल दो लेन
-मेरठ छावनी-सहारनपुर के बीच क्राॅसिंग संख्या 48, 55, 56, 62, 68, 69, 30, 83, 45, 75, 78, 70, 71, 42, 43, 46, 32, 34, 41 की जगह पुल
-मेरठ छावनी-सहारनपुर के बीच क्राॅसिंग पर दो लेन अंडरपास
-खुर्जा-मेरठ सिटी के बीच क्राॅसिंग संख्या 5, 11, 16 पर पुल
-मेरठ सिटी-खुर्जा के बीच क्राॅसिंग पर पांच जगह अंडरपास
-मेरठ सिटी-खुर्जा के बीच 20 क्राॅसिंग पर एकल अंडरपास
फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा नहीं हुआ : डीआरएम
मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन बिछाने के लिए होने वाला फाइनल लोकेशन सर्वे अभी पूरा नहीं हुआ है। यह सर्वे पूरा होने के बाद उसकी तकनीकि स्तर से जांच के बाद स्वीकृति होगी। इसके बाद डीपीआर बनाई जाएगी। चूंकि इस प्रोजेक्ट के लिए काफी बजट चाहिए इसलिए अम्ब्रेला बजट से तो संभव नहीं होगा। रेलमंत्री के स्तर से बजट स्वीकृत करने के बाद काम होगा। -रिंपी गर्ग, डीआरएम दिल्ली मंडल