हस्तिनापुर के गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर बैराज से छोड़े गए तीन लाख 90 हजार क्यूसेक पानी से हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों की हालत नाजुक हो गई हैं। गंगा का पानी गांव की गलियों तक पहुंच गया है, जिससे हजारों लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
सोमवार को हरिद्वार के भीम गौड़ा बैराज और बिजनौर बैराज पर जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की गई थी। वहीं, मंगलवार की सुबह तक पानी ने खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, हरिपुर, दबखेड़ी, कुन्हेड़ा, रठौरा कला, लतीफपुर, किशनपुर, भीमकुंड, दुधली आदि दर्जनों गांव के घरों में पहुंच गया है। घरों में बाढ़ का पानी पहुंचने से ग्रामीण पूरी तरह डरे सहमे हुए हैं और अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।