फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : पहले विधवा की देवर से कराई शादी, फिर घर से निकाल दिया

Sat, 03 Aug 2024 11:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए खुद को बेघर करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईदगाह स्थित एक रेस्टोरेंट के पास रहने वाली रजिया अपने बच्चों को लेकर शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। रजिया ने बताया कि उसका निकाह बिलाल नाम के युवक के साथ हुआ था। जिससे महिला को एक बेटा और एक बेटी हुई। दो साल पहले बिलाल की मौत हो गई। ससुराल वालों ने रजिया की शादी उसके देवर शिफाउल के साथ कर दी। आरोप है कि इसके बाद दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए ससुराल वालों ने रजिया को घर से निकाल दिया। इसके बाद दुनिया को दिखाने के लिए अपने बेटे शिफाउल को भी बेदखल कर दिया, जबकि शिफाउल अपने घर में ही रह रहा है। पीड़िता ने सामान और जेवर छीनने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी दफ्तर में पीड़ितों की शिकायत सुन रहे पेशकर ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें