फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शराब पी, गला घोंटा और काली नदी में फेंका शव, कंकाल बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2024 08:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कोल गांव के लापता राजकुमार का कंकाल पुलिस ने बरामद किया है। दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कोल निवासी लापता राजकुमार का कंकाल मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आड़ स्थित काली नदी किनारे झाड़ी में मिला। परिजनों ने कपड़े और अन्य सामान के आधार पर शिनाख्त की। 
विज्ञापन

       17 जुलाई की शाम को कोल निवासी राजकुमार गांव से पड़ोस के ही गांव मुंडाली में शराब के ठेके पर पहुंचा था। वहां पहले राजकुमार ने शराब पी। बाद में नशा अधिक होने के कारण शराब की दुकान के सेल्समैन ने आड़ निवासी बाइक सवार कलामू पुत्र कलवा व तासीन पुत्र मोहम्मद से राजकुमार को गांव कोल छोड़ने के लिए कहा। उधर कलामू और राजकुमार ने शराब खरीद ली और गांव की ओर चल दिए। कोल से पहले ही तीनों जंगल में एक ट्यूबवेल पर बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान तीनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। राजकुमार ने कलामू का गिरेबान पकड़ लिया। कलामू ने तासीन के साथ राजकुमार को पकड़ लिया और गला घोंटकर हत्या कर दी। दो घंटे इंतजार करने के बाद जैसे ही अंधेरा हुआ तो शव को बाइक पर बीच में लादकर जंगल की ओर चल दिए। करीब तीन किलोमीटर चलने के बाद आड़ पिपली खेड़ा के बीच बने काली नदी के पुल पर जाकर शव को नदी में फेंक दिया।  
 आठ दिन तक पुलिस को करते रहे गुमराह 
राजकुमार के परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी की दर्ज कराई थी। पहले पुलिस मामले को हल्के में लेती रही और कावड़ यात्रा में व्यस्त रही। 28 जुलाई को राजकुमार के पिता, पत्नी वह अन्य परिजन थाने पर पहुंचे।  उन्होंने दो युवकों पर राजकुमार की हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने तुरंत ही दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे तथा राजकुमार को मुंडाली से बाइक पर लाकर गांव कोल में काली नदी के पुल पर छोड़ने की बात पर अडिग रहे। 
विज्ञापन


उधर जब राजकुमार का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने अधिकारियों से दोनों पर ही हत्या की आशंका जताई। पहले गांव कोल और बाद में थाने पर हंगामा भी किया था। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो वे टूट गए और सारी बात बता दी। 

दो दिन की खोजबीन के बाद मिला शव
शनिवार को पुलिस ने सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की। बाद में काली नदी में जेसीबी से कूड़ा हटाकर शव को खोजने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। रविवार को पुलिस द्वारा पोपलेन मंगाई गई तथा फिर से खोजबीन शुरू की। कोई सफलता नहीं मिली। बाद में एक नाव मंगाकर जिस स्थान पर शव डालने की बात कही थी, वहां से लेकर किनारे पर तलाश की। घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर काली नदी किनारे झाड़ियों में एक नर कंकाल मिला। परिजनों ने कपड़े व अन्य सामान के आधार पर पहचान राजकुमार के रूप में की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें