मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय जमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देते
- फोटो : kathua news
मेरठ। सब जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 25 से 27 जनवरी तक प्रयागराज में होगी। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी, जिसे लेकर शुक्रवार को मंडलीय ट्रायल हुए। जिम्नास्टिक कोच निर्मला ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया में मेरठ व अन्य जिलों से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। सब जूनियर बालक वर्ग में शिवांश, गर्वित गुप्ता, ईशान, दर्श, आरव व पार्थ का चयन किया गया है। ये सभी खिलाड़ी मेरठ के रहने वाले हैं। सब जूनियर बालिका वर्ग में सिद्धि भारद्वाज, आदिरा शिवा शर्मा, चार्वी गुप्ता, अद्वैता जैन, तारिका का चयन किया गया है। ये सभी खिलाड़ी गौतमबुद्ध नगर की हैं। संवाद