मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मण्डलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देते बॉक्सर
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 27 जुलाई तक मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम मथुरा में होगा। प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स में मंडलीय ट्रायल हुए, जिसमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल के आधार पर मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक पंच लगाए और शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर टीम में मेरठ के अभय मालिक, अनिक बाबरा, अभिनव, अविरल, विराट कश्यप का चयन हुआ। बुलंदशहर से कृष्ण कुमार, सोहम, बागपत से वंश, गौतमबुद्धनगर से भविष्य नागर, अजय सिंह, भव्य प्रताप, मानव बसोया का चयन हुआ। गाजियाबाद से हर्ष यादव, लक्ष्य फोगाट, वर्णित मलिक को टीम में शामिल किया गया। इस दौरान जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष भीष्म सिंह, सचिव विशेष तोमर, बॉक्सिंग कोच अभिषेक द्विवेदी, राजन चौधरी, सुरेश चंद शर्मा, उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रॉबिन सिंह आदि ने टीम को बधाई दी। संवाद