फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बास्केटबाल स्टेट चैंपियनशिप के लिए मेरठ मंडल की टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीनियर पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 अक्तूबर तक प्रयागराज में होगा। इसके लिए शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेरठ मंडल के ट्रायल हुए। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत और बुलंदशहर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। टीम में मेरठ से शिवम बालियान, निखिल, सचिन कुमार, निक्की ढ़ाका, मोहित शर्मा, रवि, हिमांशु और तरुण को चुना गया। इसके अलावा बागपत से कृष तोर, हर्षित तोमर और गाजियाबाद से जतिन हुड्डा और अभ्युउपंग मिश्रा का चयन किया गया। टीम रविवार को प्रयागराज के लिए रवाना हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें