मेरठ। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में 4 से 9 अक्तूबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल का आयोजन किया गया। टीम में 16 मुख्य और तीन आरक्षित खिलाड़ियों को स्थान मिला। इसमें मेरठ से करिश्मा, शाहीन, तुलसी, आस्था द्विवेदी, इशिका गोयल, कुसुम, इशिका कश्यप, आराध्या शर्मा, साक्षी, रिया चौधरी, रितिका, नवी, आरोही, प्रांचल, जिया और आनिया शामिल हैं। इसके अलावा पलक, वंशिका और कृतिका को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। टीम के कुशल संचालन की जिम्मेदारी टीम मैनेजर साक्षी को सौंपी गई है। चयन में जिला हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी, कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल आदि मौजूद रहे। उन्होंने टीम को बधाई दी। संवाद