फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला हॉकी प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का जीत से आगाज

विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में मैच जीतने वाली मेरठ मंडल की टीम
विज्ञापन
मेरठ। अयोध्या में चल रही प्रदेशीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मेरठ मंडल की महिला टीम ने आगरा को हराकर जीत से शुरूआत की। मेरठ मंडल की टीम ने आगरा की टीम को 3-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मेरठ की ओर से काजल प्रजापति, तनु सिंह और आस्था द्विवेदी ने एक-एक गोल किया। आगरा की टीम की ओर से कोई गोल नहीं किया जा सका। मेरठ की रक्षापंक्ती और गोलकीपर साक्षी रानी द्वारा खूबसूरत बचाव किए गए। मेरठ महिला हॉकी टीम की जीत पर हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जीतेन्द्र यादव, भूपेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, रजनीश कौशल आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें