मेरठ। मेरठ जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-19 श्रेणी के पंजीकृत खिलाड़ियों के लिए ट्रायल दो अप्रैल को होगा। इसका आयोजन रोम्बस वर्ल्ड स्कूल मोदीपुरम में सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा। संघ के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि रजिस्ट्रेशन स्लिप के साथ खिलाड़ियों को आना होगा। जिन्होंने फॉर्म भर दिया है लेकिन फीस जमा नहीं की है, उन्हें ट्रायल में भाग लेने से पहले फीस जमा करानी होगी। ऐसे खिलाड़ी ट्रायल वाले दिन भी ग्राउंड पर फीस जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही अंडर-16 श्रेणी के वे खिलाड़ी, जो पहले ट्रायल के दिन अनुपस्थित रहे थे या जिनका ट्रायल नहीं हो पाया था, उन्हें भी एक और मौका दिया जाएगा। संवाद