दुकानों और भवनों में दरारों के मामले में अफसरों से मिलेंगे
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि रैपिड रेल निर्माण के दौरान कई दुकानों और मकानों में दरारें आ गई हैं। इनकी नींव हिल गई है। ऐसे व्यापारियों को मुआवजा दिलवाने के लिए जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से मुलाकात की जाएगी।
शारदा रोड से जगदीश मंडप तक कराई पैमाइश
हंगामा शांत होने के बाद शारदा रोड से जगदीश मंडप तक सड़क की पैमाइश कराई। तय हुआ कि पहले वैकल्पिक मार्ग बनेगा। इसके बाद रैपिड का निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
वैकल्पिक मार्ग पर चलेंगे वाहन
दिल्ली रोड पर शारदा रोड से रामलीला ग्राउंड तक एफकॉन कंपनी द्वारा वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। इस पर वाहन गुजरेंगे। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक
पांच मीटर तकचौड़ा होगा मार्ग
व्यापारियों की मांग को देखते हुए मार्ग को पांच मीटर चौड़ा रखा जाएगा। पेट्रोल पंप पर जाने के लिए पेट्रोल के टैंकर, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ट्रक आदि जा सकेंगे। इसका पूरा लेआउट तैयार किया गया है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। -पवन कुमार, अधीक्षण अभियंता, एनसीआरटीसी