फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिल्ली पुलिस का छापा, सिपाही के घर से मिले चोरी के 27 लाख रुपये और सोने के जेवर, कहां से आया इतना माल?

Mon, 21 Oct 2024 11:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सिपाही वीर सिंह शामली जिले में तैनात है। दिल्ली कीर्तिनगर से चुराया गया माल उसके घर से बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस एक आरोपी को अपने साथ लाई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानी खुर्द में रविवार सुबह दिल्ली पुलिस ने शामली जिले में तैनात सिपाही वीर सिंह के घर से करीब 27 लाख रुपए और गहने बरामद किए। ये रुपये दिल्ली कीर्ति नगर के एक मकान से चोरी के बताए गए हैं। वीर सिंह शामली में यातायात पुलिस का सिपाही है। दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर की है। ये आरोपी वीर सिंह का रिश्तेदार बताया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के कीर्ति नगर थाने के एएसआई राजेश कुमार के साथ पुलिस टीम ने जानी थाने के पास स्थित वीर सिंह के घर में दबिश दी। पुलिस ने घर में मौजूद महिलाओं व अन्य व्यक्तियों को एक कमरे में बैठा दिया। इसके बाद साथ लाए गए आरोपी की निशानदेही पर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को घर से प्लास्टिक के डिब्बों में रखे करीब 27 लाख मिले। पुलिस इन रुपयों को अपने साथ ले गई। वही मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने घर से कुछ गहने भी बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के अनुसार पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने कीर्ति नगर क्षेत्र के एक घर से चोरी करने के बाद चोरी की रकम और कुछ गहने रिश्तेदार सिपाही के घर में छुपा दिए थे।

जानी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दबिश के समय वीर सिंह अपने घर पर मौजूद नहीं था। घटना की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि दिल्ली पुलिस की टीम ने आमद दर्ज कराकर कार्रवाई की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें