मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र में बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में रविवार दोपहर टेंपो बस स्टैंड के समीप डिवाइडर पर मिट्टी में दबा करीब तीन माह की बच्ची के शव को आवारा कुत्तों ने मिट्टी से खोदकर निकाल दिया।
उधर, जैसे ही राहगीरों ने शव देखा तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मिट्टी से निकाल कर कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी मिली है कि शव काशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक की तीन माह की बच्ची का है। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार देर रात्रि में मौत हो गई थी।