फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 2 साल की मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या, नाले में फेंका शव; सोते हुए मां के पास से अगवा कर ले गया दुष्कर्मी

Sun, 18 Aug 2024 04:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बच्ची शुक्रवार रात अपनी मां के साथ झुग्गी के बाहर चारपाई पर सो रही थी। देर रात डेढ़ बजे के करीब मोइश वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर ले गया। दरिंदगी के दौरान बच्ची की चीख सुनकर एक बच्चे की आंख खुल गई और उसने शोर मचाया।
विज्ञापन
आरोपी मोइश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सदर बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो साल की मासूम बच्ची को अगवा कर दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई। बिहार के पूर्णिया जिला निवासी आरोपी मोइश ने बच्ची का शव आबू नाले में फेंक दिया। आरोपी मोइश पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे मुठभेड़ में दोनों पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मासूम बच्ची शुक्रवार रात अपनी मां के साथ झुग्गी के बाहर चारपाई पर सो रही थी। देर रात डेढ़ बजे के करीब मोइश वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर ले गया। दरिंदगी के दौरान बच्ची की चीख सुनकर एक बच्चे की आंख खुल गई और उसने शोर मचाया।

तभी महिला को उसकी बच्ची गुम होने की जानकारी मिली। लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू की। इस दौरान मोइश आबू नाले की साइड से बेगमपुल की तरफ जा रहा था। लोगों को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो वह दो घंटे तक दुष्कर्म से इन्कार करता रहा लेकिन बाद में उसने दरिंदगी के बाद हत्या का अपराध कबूल किया। साढ़े तीन बजे आबू नाले में बच्ची के पैर दिखाई दिए। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मुठभेड़ में आरोपी मोइश के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसके खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म हत्या करने के मामले और पॉक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें