फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: माधवपुरम कम्युनिटी हॉल में गोकशी, मिले अवशेष, हिंदु संगठन के लोगों का हंगामा

Thu, 12 Jan 2023 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में गोकशी पर लगाम नहीं लग पा रही है। गुरुवार को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 कम्युनिटी हॉल में गोवंश  के अवशेष पड़े मिलने से हंगामा हो गया। लोगों ने ब्रह्मपुरी थाना इंस्पेक्टर का घेराव किया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का घेराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 कम्युनिटी हॉल में गोवंश के अवशेष पड़े मिलने से हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने सीओ ब्रह्मपुरी  इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का घेराव किया। सेक्टर-3 के लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों ने मांग की गोकशी करने वालों को शीघ्र पकड़ा जाए। सीओ ब्रह्मपुरी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ ।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह 6:00 बजे करीब माधव पुरम सेक्टर-3 के खाली पड़े कम्युनिटी हॉल में गाय के अवशेष पड़े मिले। गाय के अवशेष मिलते ही आसपास के रहने वाले काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:Meerut News Live: यंग इंडिया दौड़ में दौड़े बागपत के युवा, गौरव और दिव्या रहे प्रथम
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली, इंस्पेक्टर टीपी नगर, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी  मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने पुलिस का घेराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 

पुलिस ने गाय के अवशेष को बुलडोजर से हटाया। इसके बाद उन्हें गड्ढा खोदकर जमीन पर दबाया। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी थाने  विष्णु कौशिक का कहना है कि गोकशी करने वालों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें