मेरठ। मेरठ कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा रविवार को साप्ताहिक कार्यक्रम नारी शक्ति का आयोजन किया गया। इस दौरान स्नातकोत्तर छात्राओं को प्रोफेसर की भूमिका सौंपी गई। एक छात्रा ने शिक्षक की भूमिका निभाई। विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू खोखर के मार्गदर्शन में छात्राओं ने नेतृत्व, प्रस्तुतीकरण और संवाद कौशल के गुर सीखे। जान्हवी, अवनी, आकांक्षा, वसुंधरा, निकिता और प्रिया ने सभी को प्रभावित किया। प्रो. मंजू खोखर ने कहा कि नारी की शक्ति ही देश का सशक्तीकरण है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने छात्राओं को नेतृत्व का अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भरता और आत्मबल की ओर अग्रसर किया है। संवाद