फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जयंत बोले-अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा, आत्महत्या करने वाले विक्रांत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे कपसाढ़

Sat, 22 Oct 2022 11:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा है। बताया गया कि चौधरी जयंत आत्महत्या करने वाले विक्रांत को श्रद्धांजलि देने कपसाढ़ गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। अग्निवीर भर्ती की लचर व्यवस्था देश के भविष्य को अंधकार की तरफ धकेल रही है। यह स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन


जयंत शनिवार को सरधना के कपसाढ़ गांव में ठाकुर विक्रांत सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। विक्रांत ने हाल ही में अग्निवीर भर्ती में सफल नहीं होने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि रालोद राज्यसभा में शीतकालीन सत्र में इस मामले को प्रमुखता से उठाएगी। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में सरकार में आने की स्थिति में अग्निवीर भर्ती के लिए चार साल की बाध्यता को खत्म किया जाएगा। युवाओं के लिए भर्ती की प्रक्रिया को सुदृढ़ और लचीला बनाने का भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा सबसे अधिक फौज में भर्ती होते हैं। उन्हीं के साथ केंद्र सरकार उपेक्षित व्यवहार कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच
विज्ञापन


इस दौरान पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों में रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा, भोपाल सिंह गुर्जर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मतलूब गौड, संगीता दोहरे, पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह, आतिर रिजवी, संजय पनवाड़ी और प्रताप सिंह लोहिया आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें