शास्त्रीनगर सेक्टर तीन नई सड़क पर स्थित दरगाह पर हजरत सैयद नजफ अली शाह का 167 वां उर्स शुक्रवार को मनाया गया। सुबह कुरानख्वानी के बाद कव्वाली का आयोजन किया गया। अकीदतमंदों ने चादरपोशी की।
इरफान कव्वाल ने कव्वाली पेश की। कार्यक्रम का संचालन गफरान फरीद नियाजी ने किया। अध्यक्षता अमरोहा के उवैश काजिमी ने की। दरगाह के सज्जादा नशीन हाफिज शाहिद नियाजी ने दस्तारबंदी की। शराफत कुरैशी एडवोकेट, कानपुर से आए मौ. सलमान कुरैशी, शेख गुलाम मुईउददीन साबरी, अमरोहा से हम्माद रिजवी, गुलाम हैदर, आदिल फरीद, राशिद फरीद, खालिद फरीद, हकीम मुख्तार मौजूद रहे।