मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र में फायरिंग करने का एक मामला सामने आया है। फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रिटायर्ड फौजी और मंदिर का पुजारी फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।