मेरठ। सीसीएस क्रिकेट मैदान सलाहपुर में बृहस्पतिवार को कैंट बोर्ड इलेवन और सीजीएचएस के बीच मैच हुआ। इसमें कैंट बोर्ड ने 69 रन से जीत दर्ज की। कैंटबोर्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 184 रन बनाए। इसमें आदिल सैफी ने 69, अल बशर ने 37 रन की पारी खेली। जाकिर हुसैन ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में सचिन यादव और सचिन तोमर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीजीएचएस की टीम 17.5 ओवर में 115 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिषेक ने 47, राजीव ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में तनकीब अख्तर ने तीन व सीईओ जाकिर हुसैन ने दो विकेट लिए। संवाद