2016 के बाद बनीं कॉलोनियों की दरें भी जारी
प्रस्तावित दरों में 2016 के बाद बनीं कॉलोनियों की दरें भी जारी की गई हैं। इसमें एनएच-58 स्थित घाट पर महादेव एंक्लेव, डिफेंस कुंज, भूड़बराल में राधिका कुंज, मलियाना में राधा कुंज, वेद कुंज, रिठानी में कवि नगर, ग्रीन वाटिका आदि नई कॉलोनियों को शामिल किया गया है।
ये हैं प्रमुख क्षेत्रों की प्रस्तावित दरें (रुपये प्रति वर्ग मीटर)
मेरठ-गढ़ रोड
आवासीय : 18000 , व्यावसायिक : एक लाख तीन हजार
ईस्टर्न कचहरी रोड
आवासीय : 69000, व्यावसायिक : एक लाख 45 हजार
शास्त्रीनगर
आवासीय : 40000, व्यावसायिक : एक लाख 10 हजार
गंगानगर डिवाइडर रोड तक
आवासीय : 64000, व्यावसायिक : 89000
मंगल पांडे नगर
आवासीय : 90500, व्यावसायिक : एक लाख नौ हजार
पल्लवपुरम योजना फेस-एक और दो
आवासीय : 30000, व्यावसायिक : एक लाख 60 हजार