फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सपा पार्षद की पार्टी में वोटरों में मची बिरयानी की लूट, देग को लेकर खींचातानी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 May 2023 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के वार्ड 80 में बुधवार को अनोखा मामला सामने आया। यहां सपा पार्षद की पार्टी में बिरयानी कम पड़ी तो वोटरों में लूट मच गई। इस दौरान वोटर आपस में देग को खींचते नजर आए। वहीं यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बिरयानी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी कई तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वार्ड 80 में सामने आया है। यहां वोटरों को लुभाने के लिए बनाई गई बिरयानी कम पड़ी तो वोटर लूटकर भागने लगे। इस दौरान आसपास के लोगों ने घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Update Live: पश्चिमी यूपी के चार जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी, बूथों पर लगी लंबी कतारें

नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित इस वार्ड के एक प्रत्याशी ने बुधवार को वोटरों को लुभाने के लिए बिरयानी बनवाई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में वोटर बिरयानी खाने के लिए लोग ढवाई नगर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी संख्या में पहुंचे वोटरों को जब खाना नहीं मिला तो वोटर बिरयानी से भरी देग (बर्तन) लेकर भागने लगे। बाद में यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नौचंदी इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें