फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : सोतीगंज पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है सब कुछ

Mon, 08 Apr 2024 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सीसीटीवी कैमरे में बदमाश बाइक ले जाते कैद हो गया। पीड़ित बाबर खान ने थाने में बाइक चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से बदमाश की पहचान कर तलाश शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
video grab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर बाजार थाना क्षेत्र के सोतीगंज में पुलिस चौकी वाली गली में पचास मीटर दूरी पर खड़ी बाइक को चोर ले गया। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश बाइक ले जाते कैद हो गया। पीड़ित बाबर खान ने थाने में बाइक चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से बदमाश की पहचान कर तलाश शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोतीगंज पुलिस चौकी निवासी बाबर ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छ बजे घर के बाहर बाइक खड़ी कर चला गया था। रोजा इफ्तार के बाद नमाज पढ़ने के लिए बाहर निकले तो बाइक गायब देखकर होश उड़ गए। 

पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रुम पर बाइक चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखा है। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि चोरी का केस दर्ज किया जा रहा है, बदमाश की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें