फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : जिला पंचायत सदस्य को बाइक सवार युवकों ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ : जिला पंचायत सदस्य को बाइक सवार युवकों ने दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। जिला पंचायत वार्ड 32 के सदस्य विकास उपाध्याय को बृहस्पतिवार को गांव खटकी के पास बाइक सवार चार युवकों ने तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। वह गांव अगवानपुर में आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे। जिला पंचायत सदस्य जान बचाकर थाने पहुंचे और दो नामजद सहित चार के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय ने थाने में दी तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को गांव अगवानपुर में अमृत सरोवर पर पौधरोपण कार्यक्रम में अपने साथियों के साथ जा रहा था। गांव खटकी मोड़ के पास जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विकास उपाध्याय अपने साथियों के साथ राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इंतजार में खड़े हुए थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने विकास उपाध्याय को तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। विकास का आरोप है कि युवकों ने धमकी दी कि चुनाव के बाद गांव में नहीं आते हो, जिसे लेकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घेराबंदी करने की कोशिश की गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उपाध्याय की जान बचाई। उक्त युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर दो नामजद व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें