फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मोदीपुरम में वाइन शॉप पर बेची जा रही थी तीन महीने पहले एक्सपायर हो चुकी बीयर, हंगामा होने पर जांच शुरू

Thu, 12 Mar 2026 12:21 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मिलांज मॉल स्थित राघव वाइंस पर निरंकार सिंह ने बीयर खरीदकर पी, तो उसका स्वाद खराब लगा। चेक करने पर बीयर एक्सपायर मिली। सूचना पर पुलिस और आबकारी टीम पहुंची और बीयर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन
एक्सपायर बीयर और जब्त किया स्टॉक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्लवपुरम में मिलांज मॉल पर राघव वाइंस के नाम से संचालित वाइन शॉप में बुधवार देर शाम बड़ी संख्या में एक्सपायर बीयर बिकती हुई मिली। मामला तब खुला, जब एक उपभोक्ता ने पल्लवपुरम पुलिस से शिकायत की। आबकारी विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


उपभोक्ता निरंकार सिंह ने बताया कि उसने वाइन शॉप से बीयर खरीदी। जब पीनी शुरू की, तो बीयर के टेस्ट में फर्क महसूस हुआ। तारीख चेक की तो बीयर तीन महीने पहले एक्सपायर हो चुकी थी। उसके बाद उसने बीयर बेचने वाले सेल्समैन को दिखाया और उसकी शिकायत की तो सेल्समेन ने उसे दो मुफ्त बीयर का लालच दिया। लेकिन निरंकार ने मना कर दिया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरा स्टॉक चेक करवाया, जिसमें भारी मात्रा में एक्सपायर बीयर वाइन शॉप के अंदर मिली। अनुज्ञापी को पूरे मामले की जानकारी दी गई और इसके साथ ही थाना पुलिस ने आबकारी विभाग को भी घटना की जानकारी थी। फिलहाल कितनी बीयर वाइन शॉप में मौजूद हैं और कब से इसकी बिक्री की जा रही थी, इसकी जांच चल रही है। 
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि वाइन शॉप पर एक्सपायर बीयर का मामला संज्ञान में आया है। अनुज्ञापी और संबंधित जोन देखने वाले इंस्पेक्टर से पूरी जानकारी ली जा रही है। जांच के आधार पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें