मेरठ। स्टेट सीनियर पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आजमगढ़ में किया जा रहा है। इसमें सोमवार को मेरठ और सहारनपुर मंडल की टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ मंडल ने आठ विकेट से जीत प्राप्त की। सहारनपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। उसे मेरठ की टीम ने 99 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। मेरठ की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद साजिद ने दो, हर्षवर्धन ने दो, अर्जुन त्यागी ने चार, हर्षित और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मंडल की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मेरठ की ओर से अर्जुन ने नाबाद 36 रन की पारी खेली। जयंत ने नाबाद 53 रन बनाए। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी अब्दुल अहद ने मेरठ मंडल की टीम को शुभकामनाएं दीं। संवाद