फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: टोल प्लाजा पर पांच कारों में आए हमलावर, फायरिंग, तोड़फोड़ और मारपीट में दो घायल

Wed, 14 Aug 2024 01:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

टोल टैक्स के विवाद में पांच कारों में सवार होकर आए युवकों ने हमला कर दिया। फायरिंग और मारपीट में दो कर्मचारी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव भैंसा के निकट मेरठ-पौढ़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल पर मंगलवार रात 12:30 बजे पांच कारों में सवार होकर आए लगभग 15 लोगों ने टोलकर्मियों पर हमला कर दिया। एक घंटे पहले एक कार सवार से टोलकर्मियों का टोल टैक्स देने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से हमला और फायरिंग की। इसमें दो टोलकर्मी घायल हुए।
विज्ञापन


मवाना क्षेत्र स्थित गांव भैंसा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल पर मवाना के मोहल्ला काबली गेट निवासी सौरभ नौकरी करता है। बताया गया है कि देर रात 11:30 बजे सौरभ का एक बोलेरो सवार से टोल टैक्स न देने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय तो बोलेरो सवार चला गया। मगर देर रात 12:30 बजे पांच कारों में सवार होकर आरोपी टोल पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही फायरिंग करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में सौरभ सहित दो टोलकर्मी घायल हो गए। अन्य टोल कर्मियों ने भागकर जान बचाई। कार सवार फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सौरभ की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें