फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा, 17 अप्रैल को नामांकन, इस दिन होगा मतदान व मतगणना

Tue, 07 Apr 2026 09:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. शोएब ने अधिसूचना जारी कर दी है। 23 अप्रैल को मतदान होगा और 24 तारीख को परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को लेकर एल्डर्स कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मेरठ कचहरी परिसर में वकील। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : poni news
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला बार एसोसिएशन के 2026-27 कार्यकारिणी समिति के चयन को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को प्रारंभ होने वाले चुनावी प्रक्रिया 24 अप्रैल को परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के चुनावों को कराए जाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. शोएब, अधिवक्ता एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामपाल सिंह, राजीव कुमार त्यागी, महामंत्री अमित राणा ने घोषणा की। बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 13 अप्रैल को, आपत्ति व उसका निस्तारण 15 अप्रैल को किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को ही नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। 

नामांकन पत्र 16 अप्रैल को खरीदे जाएंगे। 17 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, जिनकी उसी दिन जांच की जाएगी। नामांकन पत्र 18 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। उन पर आई आपत्ति का निस्तारण भी उसी दिन शाम चार बजे किया जाएगा। प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 18 अप्रैल को ही शाम पांच बजे होगा।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान 23 अप्रैल को सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक किया जाएगा। मतगणना 24 अप्रैल को शुरू होकर परिणाम आने तक की जाएगी। मंगलवार को चुनावी मंडल द्वारा बैठक करते हुए नामांकन पत्र में प्रस्तावक व अनुमोदक के कॉलम में सीओपी नंबर लिखा जाना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही चुनावी आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्णय किया। चुनावी मंडल में डॉ. मोहम्मद शोएब अहमद, मनीष कुमार, विशाल राणा, रामगोपाल शर्मा, संतोष कुमारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें