मरीज की सारी चीजों की जगह तय कर दें
मरीज की सारी चीजों की जगह तय कर दें। नाश्ते और खाने का समय बिल्कुल निश्चित रखें। पुराने फोटोग्राफ उनके पास रखने चाहिए। अल्जाइमर का मरीज अपने पड़ोस में भी खो जाता है। वह यह भूल जाता है कि वह कहां है, वहां वह कैसे आया और घर वापस कैसे जाना है। अमूमन यह 60 से 65 साल की उम्र में शुरू हो सकता है। - डॉ. अमित बिंदल, न्यूरोलॉजिस्ट
स्मरण शक्ति हो रही हो कमजोर तो चिकित्सक से करें परामर्श
अगर बढ़ती उम्र में लोग अपना काम खुद करते हैं तो उन्हें अल्जाइमर रोग होने का खतरा कम होता है और स्मरणशक्ति तेज होती है। ड्राई फ्रूट्स खाना दिमाग के लिए अच्छा होता है और याददाश्त बढ़ती है। फूलगोभी का सेवन भी लाभकारी है। स्मरण शक्ति में ज्यादा दिक्कत हो तो चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। - डॉ. रवि राणा, मनोचिकित्सक
रोगी का कमरा हवादार हो
रोगी का कमरा खुला व हवादार हो और आवश्यकता की वस्तुएं एक स्थान पर रखें। मरीजों के इलाज के लिए कुछ ऐसी दवाएं उपलब्ध हैं, जिनके सेवन से ऐसे रोगियों की याददाश्त और उनकी सूझबूझ में सुधार होता है। ये दवाएं रोगी के लक्षणों की तीव्रता को कम करने या दूर करने में सहायक होती हैं। - डॉ. कमलेंद्र किशोर, मनोचिकित्सक, जिला अस्पताल
1906 में पता चली थी बीमारी
1906 में इस बीमारी का पता जर्मनी के डॉ. ओलोए अल्जीमीर ने लगाया था। उन्होंने भूलने की आदत से पीड़ित एक महिला के दिमाग के परीक्षण में पाया कि उसमें कुछ गांठें पड़ गई हैं, जिन्हें चिकित्सक प्लेट कहते हैं। यही रोग उन्हीं डॉक्टर के नाम पर अल्जाइमर रोग कहलाया जाने लगा। इस रोग से प्रभावित रोगी की मस्तिष्क की कोशिकाओं का एक-दूसरे से संपर्क टूटने लगता है और धीरे-धीरे मृत स्थिति में आ जाता है।