फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जेल में नशे की 570 गोलियां ले जाता युवक पकड़ा, प्याज-टमाटर के बीच छिपाकर ले जा रहा था

Sun, 29 Sep 2024 06:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जेल के गेट पर वार्डन सुनील कुमार राघव मुलाकात के लिए आने वाले लोगों की चेकिंग कर रहे थे। भावनपुर के छिलौरा निवासी सूरज की तलाशी के दौरान नशे की गोलियां बरामद हुईं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कारागार में प्याज-टमाटर के बीच छिपाकर नशे की 570 गोली ले जाते एक युवक को वार्डन ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। वह दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आरोपी से मिलने आया था। आरोपी को मेडिकल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। वार्डन की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला कारागार में शुक्रवार दोपहर बंदियों से मुलाकात करने के लिए बड़ी संख्या में परिजन और परिचित पहुंचे थे। करीब 12 बजे जेल के गेट पर जेल वार्डन सुनील कुमार राघव मुलाकात के लिए आने वाले लोगों की चेकिंग कर रहे थे। तभी भावनपुर के छिलौरा निवासी सूरज पुत्र इंद्रजीत की तलाशी के दौरान 570 नशे की गोलियां बरामद हुईं। सूरज यह गोलियां टमाटर और प्याज के बीच छिपाकर ले जा रहा था। शक होने पर जेल वार्डन ने टमाटर और प्याज से भरी पॉलीथिन बैग को चेक किया।
विज्ञापन

वह जेल में दुष्कर्म के मामले में बंद पंकज कुमार निवासी मीरपुर कलां बहसूमा से मुलाकात करने के लिए आया था। जेल प्रशासन ने सूरज को मेडिकल पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ जेल वार्डन की तरफ से एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई। वहीं, यह भी आशंका है कि जेल के बंदियों तक नशे की खेप तो नहीं पहुंच रही है। जेल प्रशासन जांच कर रहा है कि कहीं बंदी पंकज कुमार जेल में अन्य बंदियों को तो नशे की गोलियां तो मुहैया नहीं करा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें