फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सिलेंडर से भरे छोटे हाथी में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप, टला बड़ा हादसा

Mon, 05 Dec 2022 01:54 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा की रोहटा रोड स्थित गगन विहार कॉलोनी सिलेंडर से भरे हुए छोटे हाथी में आग लग गई। छोटे हाथी में शॉर्ट सर्किट हो गया था। जिस कारण अचानक से आग तेजी से भड़क गई। 
विज्ञापन
सिलेंडर से भरे छोटे हाथी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मेरठ के कंकरखेड़ा की रोहटा रोड स्थित गगन विहार कॉलोनी में सिलेंडर से भरे छोटे हाथी में एकाएक आग लग गई। आग लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किसी तरह क्षेत्रवासियों ने आग पर मशक्कत के बाद काबू पाया। जिसके बाद क्षेत्र के लोग काफी घबरा गए थे। आस-पास के लोगों ने चालक की सहायता कर एक बड़े हादसा को होने से रोक लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: जेल से बाहर आने के बाद सपा विधायक नाहिद हसन ने विधानसभा सदस्य पद की शपथ
विज्ञापन


चालक ओमवीर ने बताया
चालक ओमवीर ने बताया कि छोटे हाथी में शॉर्ट सर्किट हो गया था। जिस कारण अचानक से आग तेजी से भड़क गई। गाड़ी में 50 सिलेंडर थे। जिसमें 25 सिलेंडर खाली व 25 भरे हुए थे। क्षेत्रवासियों ने सबसे पहले सिलेंडर को छोटे हाथी से उतारकर सड़क किनारे अलग रखवाया। हालांकि हादसे में किसी को चोट नहीं आई लेकिन छोटा हाथी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें