फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया

Sun, 27 Sep 2026 01:59 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पल्हैड़ा में इनायत घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक कुत्ता वहां आया और बच्ची को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बच्ची किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी। परिजन मौके पर पहुंचे तो कुत्ता भाग चुका था। 
विज्ञापन
घायल बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्हैड़ा गांव में घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय बच्ची पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची रोते-बिलखते हुए घर पहुंची, जिसे देखकर परिजनों में अफरातफरी मच गई। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पल्हैड़ा निवासी इनायत खान अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और अचानक बच्ची पर झपट पड़ा। कुत्ते ने बच्ची को काट लिया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर कुत्ता वहां से भाग चुका था।

परिजनों ने घायल बच्ची को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। इस घटना के बाद लोगों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल आवारा कुत्तों को पकड़वाने और उनकी नसबंदी कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें