फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में दिनदहाड़े किसान को मारी गोली, हालत गंभीर, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार

Mon, 05 Sep 2022 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में खिर्वा जलालपुर गांव निवासी किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हुआ है। बताया गया कि युवक बाग में पानी लगाने गया था। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, पूरे मामले में जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
जाँच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना में सोमवार को एक किसान को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:11 साल की बेटी के चरित्र पर शक: जिंदा नहर में फेंकते हुए नहीं कांपे मां-बाप के हाथ, बेटे ने खोला हत्या का राज
 
जानकारी के अनुुसार खिर्वा जलालपुर गांव निवासी युवक मिशम पुत्र समीम हैदर उर्फ भूरे को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही मिशम जान बचाकर अपने घर की ओर दौड़ पड़ा लेकिन सड़क के किनारे आकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बच्चा चोरी का मामला: आरोपी ने पांच लाख में किया था नवजात का सौदा, चुराने के बाद प्रेमिका संग घूम रहा था दीपक
विज्ञापन


खून से लथपथ युवक को देखकर राहगीर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं  लगा।

परिजनों के अनुसार घायल मिशम को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की छाती में गोली लगी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीओ सरधना आरपी शाही भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें