फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : नीदरलैंड में रहने वाले परिवार से जमीन बेचने के नाम पर 10 लाख की ठगी

Sun, 11 Aug 2024 03:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जमीन बिकवाने का झांसा देकर नीदरलैंड में रहने वाले एनआरआई से दस लाख रुपये की ठगी हो गई। 
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करने आए एनआरआई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय सरदार मनप्रीत सिंह से दो युवकों ने जमीन बिकवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। अपनी रकम वापस मांगने पर आरोपी युवकों ने एनआरआई को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


हस्तिनापुर निवासी सरदार मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह इस समय परिवार के साथ नीदरलैंड के रहते हैं। हस्तिनापुर में उनकी पुश्तैनी संपत्ति है। कुछ समय पहले उन्होंने अरुण व अनुज नाम के दो युवकों से अपनी संपत्ति बिकवाने की बात कही थी। इन दोनों ने उनकी संपत्ति बिकवा दी और पैसा दिल्ली में देने को कहा था। आरोप है कि ये दोनों उनकी 10 लाख रुपये की रकम लेकर फरार हो गए। उन्होंने फोन पर संपर्क किया तो इन दोनों ने उन्हें पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित सरदार मनप्रीत सिंह शनिवार एसएसपी दफ्तर पहुंचे। यहां सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने उनकी समस्या सुनने के बाद हस्तिनापुर थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें