फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 16 साल के किशोर को ले गई 30 वर्षीय महिला, पड़ोसी ने बताई ऐसी बात, घरवाले बोले- ये नहीं हो सकता

Sun, 18 May 2025 11:10 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ब्रह्मपुरी निवासी किशोर के पिता ने बताया कि महिला उसके बेटे को बहलाकर अपने साथ ले गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपीनगर क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोर को पड़ोस में रहने वाली 30 वर्षीय महिला अपने साथ ले गई। काफी तलाश करने के बाद भी किशोर का पता नहीं चला तो पिता ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


थाने में दी तहरीर में ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी किशोर के पिता ने बताया कि उनका पुत्र करीब एक माह से मलियाना निवासी अपने मामा के यहां रह रहा था। 12 मई को वह अपने मामा से घर जाने की बात कहकर निकला था। शाम तक भी वह घर नहीं पहुंचा। संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में उसे तलाश किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

अगले दिन कुलंजन गांव निवासी बॉबी ने बताया कि उनके पुत्र को उन्होंने पड़ोसी महिला के साथ परतापुर बाईपास पर गाजियाबाद की ओर जाते हुए देखा था। आरोप है कि महिला उनके पुत्र को बहला-फुसलाकर ले गई है। उनके बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि किशोर और महिला को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें