सोफिया गर्ल्स स्कूल की 22 छात्राओं ने सीआईएससीई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन खेलों में जगह बनाई है। इसके लिए शुक्रवार को सभी छात्राओं का स्कूल में सम्मान किया गया। बास्केटबाल में 13, बैडमिंटन में पांच और एथलेटिक्स के लिए चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
प्रतियोगिता में बास्केटबाल के लिए चुने गए 13 खिलाड़ियों में दिव्या खन्ना, अनन्या सिंह, दिवलीन कौर, निश्का चंदना, नव्या रावत, तनिष्का सिंह, आयुषी, विदिता, सौम्या बना, अनन्या सक्सेना, आरोही शर्मा, जायरा कौर सेठी, अयाना खान का नाम शामिल है। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने कहा कि यह पहली बार है जब सोफिया गर्ल्स स्कूल की 4 छात्राओं का एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
बैडमिंटन के लिए प्रिशा सिंह, अग्रिमा गौर, श्रेणी जावला, गर्विता त्रिपाठी, प्रगन्या गुलाटी का चयन किया गया। एथलेटिक्स के लिए अनन्या सक्सेना, आयुषी, विदिता, अनिष्का का चयन किया गया। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच मिर्जा बेग, अदन मिर्जा, जूली सिंह, कनिका को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रिंसिपल सिस्टर मीना ने कहा कि यह हमारे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है कि एक ही स्कूल से तीन अलग-अलग खेलों में 22 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। कार्यक्रम में मेरठ बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ जैन, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच अमरजीत सिंह, संजय सिरोही, मोहम्मद असलम, राजेश चौधरी, मिर्जा शहबाज बेग आदि ने बच्चों को बधाई दी।