मोदीपुरम। शोभित विवि में बुधवार को साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी के सहयोग से कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय तनावमुक्त शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए ध्यान साधना रहा। डायरेक्टर डॉ. शैल ढाका, कुलपति प्रो. वीके त्यागी, प्रति कुलपति प्रो. जयानंद के निर्देशन में कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता शीना अरोड़ा ने कहा कि ध्यान तनाव दूर करने का सबसे प्रभावी साधन है। यह न केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता दिलाता है, बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आत्मविश्वास, एकाग्रता, दिव्य शक्ति प्रदान करता है। इस दौरान असिस्टेंट प्रो. डॉ. भावना सक्सेना, सुनील कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद