मेडिकल कॉलेज में 15 सीटें और बढ़ाई गईं
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में 15 सीटें और बढ़ाई गई हैं।
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ वीडी पाण्डेय ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा एक फरवरी 2023 को सीटों में बढ़ोतरी के लिए निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में विभाग में समस्त उपकरण एवं सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट निरीक्षकों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान आयोग को सौंप दी थी। शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा मेडिसीन विभाग में पहले से 8 सीटें स्वीकृत थीं उन्हें बढ़ाकर अब 18 कर दी गईं। एमडी फार्माकोलॉजी में 2 सीट को बढ़ाकर 4 सीटें कर दिया है। साथ ही एमडी बायोकेमिस्ट्री की 3 सीटें प्रथम बार स्वीकृत की गई हैं।प्रधानाचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने एनएमसी निरीक्षण प्रभारी डॉ गौरव गुप्ता, विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग डॉ आभा गुप्ता, विभागाध्यक्ष फार्माकोलॉजी विभाग डॉ मोनिका शर्मा, विभागाध्यक्ष बायोकेमिस्ट्री विभाग डॉ कृष्ण गोपाल को बधाई दी।