फोटो
रीढ़ की हड्डी की टीबी से पीड़ित मरीज की मेडिकल में बचाई जान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में रीढ़ को हड्डी की टीबी से पीड़ित मरीज़ की ऑपरेशन कर जान बचाई गई।
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डा वीडी पाण्डेय ने बताया कि ग्राम मुरादपुर, सिम्भावली निवासी 24 वर्षीय महिला दो महीने से रीढ की हडडी की टीबीसे पीडित थी। एक माह पूर्व मरीज को पैरालाइसिस हो गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा कृतेश मिश्रा ने जांच कराई तो पता चला टीबी के कारण मरीज के स्पाईनल कार्ड पर दबाव बना हुआ है। महिला की “एन्टरोलेटरल डीकम्प्रेशन” नामक स्पाइन की सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद मरीज अब स्वस्थ है और एंव चलने फिरने योग्य हो गई है। डा कृतेश मिश्रा ने बताया कि रीढ की हड्डी की टीबी बहुत प्रचालित है। समय पर डाक्टरी सलाह और जांच द्वारा इसका निदान सभंव है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डा नितिन, डा राहुल, डा शिवम शामिल रहे।