मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक 11वीं की छात्रा को आरोपी रोशन ने 14 दिन तक कंकरखेड़ा के नंगलाताशी में किराए के कमरे पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। परिजनों ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को सुपुर्दगी में लिया था। पुलिस ने बुधवार को छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया। बृहस्पतिवार को छात्रा के बयान दर्ज होंगे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बृहस्पतिवार को ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा। सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।