फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नेशनल कुराश में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर नेशनल कुराश में जीते पदक
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय कुराश महासंघ तथा पंख हौसलों की उड़ान संस्था द्वारा 23 से 25 दिसंबर तक राजपुरा पंजाब में कैडेट और जूनियर कुराश नेशनल प्रतियोगिता हुई। इसमें मेरठ, शामली, संभल, इलाहाबाद के 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेरठ के केएल इंटरनेशनल स्कूल के तीन खिलाड़ियों तथा आर्मी पब्लिक स्कूल के 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की सचिव भावना शर्मा ने बताया कि केएल इंटरनेशनल स्कूल की इशिका ने कैडेट बालिका वर्ग में 57 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया। निशांक बिसारिया ने जूनियर वर्ग के 81 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया। आर्मी पब्लिक स्कूल की शिवानी नेगी ने जूनियर बालिका वर्ग के 52 किलोग्राम में रजत पदक, श्रुति तोमर ने 63 किलोग्राम में कांस्य, राहुल सिंह बिष्ट ने 55 किलोग्राम में कांस्य प्राप्त किया। इलाहाबाद के धर्मेंद्र कुमार ने जूनियर वर्ग के 60 किलो में स्वर्ण, आकांक्षा त्रिपाठी ने कैडेट 52 किलोग्राम में रजत, विजेता कुमारी ने 40 किलोग्राम में रजत प्राप्त किया। शामली से प्रिंस कालखंडे ने 66 किलोग्राम में कांस्य प्राप्त किया। संभल से शिवम चहल ने 90 किलोग्राम में कांस्य तथा ललिता कुमारी ने 57 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें