फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पदक जीतने वाले पहलवानों का किया सम्मान

विज्ञापन
कुश्ती पहलवानों का सम्मान करते क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, कोच जबर सिंह सोम फोट
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में स्थित कुश्ती स्टेडियम में सोमवार को कुश्ती पहलवानों का सम्मान किया गया। इसमें 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक गोरखपुर में हुए स्कूल नेशनल खेलों में पहलवानों ने पदक जीते। इसमें मुकुल चौधरी ने रजत, अरविंद ने स्वर्ण पदक जीता था। दोनों पहलवानों को सम्मानित किया गया। 6 दिसंबर को गोंडा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का चयन हुआ जो 12 से 14 दिसंबर तक अहमदाबाद में सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी। सोमवार को इन पहलवानों में शामिल 67 किलोग्राम में दीपक सोम, 82 किलोग्रा वर्ग में हिमांशु शर्मा का भी सम्मान किया गया। दोनों खिलाड़ी ग्रीको रोमन कुश्ती में भाग लेंगे। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता व जिला कुश्ती संघ के सचिव जबर सिंह सोम ने पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें