फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पदक विजेता बॉक्सर निवेश पाल का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एशियाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर मेरठ पहुंचे बॉक्सर निवेश पाल का शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। निवेश यहां मेरठ छात्रावास में प्रशिक्षण ले रहे हैं। निवेश मुरलीपुर गढ़ रोड स्थित एसएसवी इंटर कालेज के छात्र हैं। उन्होंने उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर मेरठ छात्रावास के कोच ओलंपियन एवं अर्जुन अवॉर्डी सतीश कुमार यादव, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच अभिषेक त्रिवेदी आदि ने उन्हेें बधाई दी। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रोबिन सिंह ने भी उनकी प्रतिभा को सराहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें