मेरठ। मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) की टीम ने बृहस्पतिवार को खड़ौली और बागपत रोड पर दो अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा अंतर्गत शशि भूषण द्वारा ग्राम खड़ौली भोला रोड लेखा नगर के पास 15000 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद टीम ने मनीष प्रजापति, इन्दर व शेर सिंह द्वारा बागपत रोड पर साढ़े चार हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के अंदर सड़क, बाउंड्री वॉल आदि को ध्वस्त कर दिया।