मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की 129वीं बोर्ड बैठक 11 सितंबर को कमिश्नरी सभागार में होगी। इसमें वेदव्यासपुरी, गंगानगर और लोहिया नगर के किसानों के बढ़े हुए प्रतिकर के संबंध में भी प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में लैंड मोनेटाइजेशन के तहत लगभग 900 प्लॉट के आवंटन की प्रक्रिया को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि बोर्ड बैठक में शहर से जुड़ीं विकास योजनाओं को लेकर कई प्रस्तावों पर मंथन किया जाएगा। ब्यूरो