फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना फसल में मिलीबग कीट का प्रकोप, किसानों को सचेत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। उप्र गन्ना शोध परिषद के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक (कीट) डाॅ. मैनेजर सिंह ने मवाना मिल परिक्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने पाया कि गन्ना फसल में मिलीबग कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इससे गन्ने की बढ़वार अत्यधिक प्रभावित हो रही है और पौधे की पत्तियां काली दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

भ्रमण के समय गांव ढिकौली, ततीना, सठला, सीना गणेशपुर, भंडौरा, नारंगपुर, अगवानपुर, गेसुपुर आदि के किसानों को इस कीट के बारे में जानकारी दी। कीट के नियंत्रण के लिए डॉ. मैनेजर सिंह ने अधिकारियों एवं किसानों को अवगत कराया कि गन्ने की उपज में होने वाली क्षति से बचने के लिए प्रभावित खेतों में प्रभावित पौधों की पत्तियों को निकालकर नष्ट कर दें। इसके बाद इमिडाक्लाप्रिड 250 मिली. व ड्राईक्लोरोवास (नुवान) 100 मिली. का 250 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रभावित खेतों में छिड़काव करें।
भ्रमण के समय महाप्रबंधक (गन्ना), अभिषेक श्रीवास्तव ने किसानों को लाल सड़न रोग के बारे में जानकारी दी। बताया कि खेत का निरंतर निरीक्षण करते रहें। यदि खेत में गन्ना सूखता दिखाई दे तो उसे तुरंत जड़ सहित खोदकर बाहर निकाल दें। इसके बाद गड्ढे में 10-15 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर डालकर मिट्टी से ढक दें। भ्रमण के दौरान उप महाप्रबंधक, गन्ना (मुख्यालय) एसपी सिंह, उप महाप्रबंधक(गन्ना), हरिओम शर्मा, सहायक महाप्रबंधक (गन्ना), मनोज कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें